google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कई स्क्रीनशॉट मिले, वर्ल्ड कप फाइनल पर सट्टा लगाया....

Nov 20, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शहर पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वॉटकिंस लेन निवासी अमन खेतान (29) के रूप में की गई है। स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे रविवार देर शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आई-फोन जब्त किया गया जिसमें सट्टेबाजी से संबंधित कई स्क्रीनशॉट थे।


शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उस पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी घोटाले के सिलसिले में शहर में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले कोलकाता में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान शहर पुलिस ने क्रिकेट-सट्टा लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से आई-फोन और लैपटॉप समेत कई गैजेट जब्त किए गए।

विश्वकप फाइनल मैच में भारतीय टीम की करारी हार से सट्टा बाजार मालामाल हो गया। लोगों ने भारतीय टीम की जीत पर दांव लगाए थे। फाइनल मैच में न तो भारतीय बल्लेबाज चले और न ही गेंदबाज कोई कमाल दिखा सके। शुरू के तीन विकेट के बाद भारतीय गेंदबाज एक और विकेट के लिए हाथ ही मलते नजर आए। ताजनगरी में ही लोगों के 200 करोड़ से अधिक डूब गए।


भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचते ही सट्टा बाजार में बूम आ गया था। बुकियों के चेहरे खिल गए थे। दोपहर टास के साथ ही दांव लगना शुरू हो गए थे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। नीली जर्सी पहनकर लोग स्क्रीन के सामने चिपक गए थे। एक अनुमान है कि अकेले आगरा में 200 करोड़ से अधिक की रकम लोगों ने सट्टे में लगाई। पूरा खेल ऑन लाइन चल रहा था। भारतीय बल्लेबाजी निराशाजनक रही। कई लोगों ने बीच मैच में भाव काटे। उस समय तक बहुत देर हो चुकी थी। आस्टेलिया के तीन विकेट गिरने के बाद एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग टीम इंडिया की जीत को पक्का मानकर सट्टा बाजार में कूद पड़े। करोड़ों के दांव खेल दिए। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा रकम लगाने वालों की दिल की धड़कने बढ़ गईं। बाद में यह स्थिति हो गई कि भारतीय टीम पर कोई रकम लगाने को तैयार नहीं हो रहा था। सोशल मीडिया पर प्रचार, लोगों की भविष्यवाणी, टीम की कुंडली देखकर लोगों को यह यकीन हो गया कि विश्वकप भारत के पास ही आएगा।


विश्वकप फाइल में क्रिकेट बुकियों पर शिकंजे के लिए रविवार की दोपहर मैच शुरू होने से कुछ देन पहले पुलिस भी सक्रिय हुई। एसओजी और सर्विलांस टीम ने छापेमारी शुरू की। बल्केश्वर में दबिश देकर तीन बुकियों को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागते समय एक आरोपित जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने पूर्व में उसकी तबियत से पिटाई लगाई थी इसलिए पुलिस को देखकर भाग रहा था। पुलिस ने यूनुस उसके भाई नौशाद और देवेंद्र लाला को गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचकर भागते समय यूनुस जख्मी हो गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html