सांड के हमले से घायल शर्मा और उनके परिवार से मिले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय....
दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 में सांड के हमले से घायल शर्मा और उनके परिवार से मिले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, व्यवस्था पर उठाए सवाल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- पश्चिम विधानसभा के सेक्टर-2, दीनदयाल उपाध्याय नगर में खुलेआम घूम रहे मवेशियों और सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय उन्होंने सांड के हमले में घायल शर्मा और उनके बच्चे से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि मवेशियों और सफाई की समस्या को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विकास उपाध्याय ने सवाल उठाया—
“आखिर कितनी शिकायतों और कितनी घटनाओं के बाद विधायक, महापौर, पार्षद और नगर निगम जागेंगे?” उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों से खुलेआम घूम रहे मवेशियों को हटाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments