सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर:- सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिफा मैथ्यू नाम की महिला के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि वीडियो में गरबा और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कंटेंट के साथ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।
दरअसल, गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय कुछ लोगों की नजर एक वीडियो पर पड़ी। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, यह वीडियो शिफा मैथ्यू नाम की महिला की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया था। इसके बाद संबंधित प्रोफाइल को खंगाला गया तो इसी तरह के दूसरे वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन वीडियो में गरबा और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कंटेंट के साथ युवतियों को धूम्रपान करते हुए और बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रचार से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं।
वहीं, एक अन्य वीडियो में हथियार के साथ वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ वीडियो रतनपुर के ऐतिहासिक किले के ऐसे हिस्से में शूट किए गए, जहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित बताया जा रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि किसी भी व्यवसाय या व्यक्तिगत प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन धार्मिक परंपराओं और प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट बनाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो और फोटो की जांच कराने, वीडियो में नजर आ रही महिलाओं और पोस्ट करने वाली महिला की भूमिका की जांच करने तथा कानून का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर में गरबा आयोजन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़े कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट किए गए कंटेंट की जांच कर दोष पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में वास्तव में क्या सामग्री थी और क्या किसी कानून का उल्लंघन हुआ है। फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंदू संगठनों की शिकायत सामने आई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments