google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर में अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा.

Nov 9, 2023
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर/08/11/2023/रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत आज रायपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ चाय पे चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विचारों और नीतियों के संबंध में अपनी बात रखी साथ ही छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और उनकी कारगुजारियों पर भी प्रकाश डाला।

बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार में चारों तरफ अव्यवस्था का आलम है। भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इस कांग्रेस सरकार से हताश, परेशान और निराश है।

बीते 5 सालों में इन्होंने बेखौफ होकर घोटाले पर घोटाले किए। इस सरकार के मन में कानून का भय बिल्कुल भी नहीं है। सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए भूपेश बघेल की सरकार चल रही है। पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, कैंपा घोटाला, डीएमएफ घोटाला सबके सामने है। इस सरकार के कई अफसर आज जेल में है। संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों का दुरुपयोग करने वाले, कानून का माहौल उड़ने वाले ऐसी महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में सबका साथ खड़ा होना जरूरी है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html