IT छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत ने भाजपा पर लगाया आरोप...कहा
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर- प्रेसवार्ता कर आईटी छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर साजिशन बदनाम करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, भाजपा पूरे देश में गैर भाजपाइयों राज्य सरकारों के खिलाफ टेरर पैदा करने का काम कर रही. गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा. मेरे घर IT रेड कराकर मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई.
अमरजीत भगत ने कहा, किसी आदिवासी नेता के घर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला उदाहरण है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुचने वाली है. मुझे पार्टी ने संयोजक के रूप मे नियुक्त किया है. कार्यक्रम सफल ना हो, इसलिए डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही. लोकसभा चुनाव के सम्भावित प्रत्याशियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही. मेरा सरकार से सवाल है कि आदिवासियों को राजनीति करने का अधिकार नहीं है क्या? यदि ऐसा है तो हमें गोली मार दें “ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी”.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments