google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वनपाल व चौकीदार का 27 हाथियों के झुंड से हो गया सामना, एक की मौत दूसरे ने भागकर बचाई जान.....

Nov 4, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रतापपुर क्षेत्र में हाथियों के आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल दोपहर करीब 2:40 पर रामसाय राम वनपाल एवं रामचन्दर राम दोनो ग्राम धौलपुर जाने के लिए बोंगा से मोटरसायकल से निकले। किंतु जाते समय जंगल में रास्ते में लगभग 4:20 पर स्थान झोरो - झिंटों (हाकू नाला) के पास जंगली हाथीयों के दल जिसमें लगभग 27 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं के समूह से एकाएक मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ होने पर दोनों लोग अलग-अलग दिशा में भागे। भागने के दौरान रामसाय राम वनपाल तो गिरते ही घायल हो गया और किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव बोंगा पहुंचा। जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। किंतु रामसाय राम के बताए अनुसार रामचंदर राम का लोकेशन बताने में असमर्थ रहा। तत्पश्चात् रामसाय राम के बताये अनुसार वन विभाग पिंगला रेंज के वन कर्मचारी एवं घुई रेंज के वन कर्मचारी तथा मृतक के पुत्र राजू एवं सरपंच बोंगा राजकुमार नेटी तथा ग्रामीणों द्वारा मिलकर रात्री में टार्च के सहारे सघन सर्च किया गया। सर्चिंग के दौरान हाकू नाला के पास मृतक रामचन्दर राम वल्द सुखसाय उम्र लगभग 58 वर्ष जाति गोंड़ का शव प्राप्त हुआ।


शव के प्राप्त होने पर वन विभाग के समस्त वन कर्मचारी तथा ग्रामीण रात्री में मौके पर रतजगा कर पूरी संवेदना के साथ शव को रखवाली किए। तत्पश्चात् सुबह दिनांक 04.11.2023 को थाना रमकोला में एफ.आई.आर. दर्ज करा कर मृतक का मर्ग कायम कराया गया। उसके बाद शव को प्रतापपुर हॉस्पिटल ले जा कर शोक के साथ पोस्ट मार्टम कराया गया। तत्पश्चात् बोंगा में मृतक रामचन्दर राम के शव को मृतक के परिवार वालों को सौंपा गया। इस समय रमकोला के अधीक्षक, गेम रेंजर पिंगला, सरपंच बोंगा, समस्त वन कर्मचारी पिंगला एवं घुई रेंज तथा बोंगा के वरिष्ठ ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहां के समस्त लोंगों की उपस्थिति में मृतक परिवार के वारिसान को तत्कालीक सहायता राशि रू. 25000.00 वन विभाग के पिंगला रेंज द्वारा प्रदाय किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html