google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आम जनता की सुविधा के लिए रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक....

Sep 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण काम पेंडिंग है, तो उसे बिना किसी देरी के जल्द पूरा कर लें। बैंक कर्मचारियों ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि, इस हड़ताल से आम जनता को लगातार होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। रविवार, 27 सितंबर को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (सरकारी बैंक) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे।





















वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी रविवार के दिन बैंक शाखाओं और दफ्तरों में कामकाज सुचारू रखने की विशेष मंजूरी दे दी है।


10 साल बाद रविवार को खुलेंगे बैंक -

हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है, जिसके कारण ब्रांच में कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य शाखा आधारित सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों को राहत देने के लिए ही रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए रविवार को बैंक खोले गए थे।


हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी प्राइवेट बैंकों की शाखाएं रविवार को खुलेंगी या नहीं, यह तय नहीं है। इसलिए ग्राहकों को अपनी बैंक शाखा से संपर्क करके कन्फर्म कर लेना चाहिए।


क्या हैं बैंक यूनियनों की मांगें ?

इस महाहड़ताल में AIBEA, AIBOC, NCBE समेत सात प्रमुख बैंक यूनियनें हिस्सा ले रही हैं। इनकी सबसे प्रमुख मांग बैंकों में 'फाइव-डे वर्किंग' (हफ्ते में 5 दिन काम) को लागू करना है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) को लेकर भी प्रबंधन के साथ विवाद जारी है। यूनियनों ने साफ कर दिया है कि जब तक इन मांगों को लागू करने की कोई पक्की तारीख नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।


ATM और डिजिटल बैंकिंग का क्या होगा ?

हड़ताल के दौरान ATM सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन मशीनों में कैश की उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि उनमें पैसे भरे जा रहे हैं या नहीं। ATM से निकासी पर लगने वाले चार्ज और मुफ्त ट्रांजैक्शन के नियम हमेशा की तरह ही लागू रहेंगे; हड़ताल की वजह से इनमें कोई छूट नहीं मिलेगी।


राहत की बात यह है कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI (जैसे PhonePe, Google Pay) और अन्य ऑनलाइन सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी।


सुझाव: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नकद निकासी या ड्राफ्ट बनवाने जैसे जरूरी काम समय रहते निपटा लें और हड़ताल के दौरान असुविधा से बचने के लिए डिजिटल पेमेंट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html