रखरखाव कार्य के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर 17 अक्टूबर को उड़ानें बंद.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रनवे के रखरखाव कार्य के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर 17 अक्टूबर को सभी तरह की उड़ानें बंद रहेंगी। इसलिए हवाई जहाज से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 17 अक्टूबर को छह घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान यहां कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी, और ना ही किसी फ्लाइट की लैंडिंग होगी। एयरपोर्ट संचालक ने कहा है |
कि मुंबई हवाईअड्डे पर दोनों रनवे का रखरखाव कार्य 17 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा। बयान के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मॉनसून के बाद रखरखाव जरूरी है। इसके पहले हिस्से में दोनों रनवे आरडब्ल्यूवाई 09/27 और आरडब्ल्यूवाई 14/32 को 17 अक्टूबर को 11 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 900 फ्लाइट की लैंडिंग और उड़ान संचालित होती है। अधिकारियों के अनुसार, रनवे बंद रखने का उद्देश्य मरम्मत और रखरखाव करना है। यह हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को उच्चतम मानकों तक बनाए रखने के लिए आवश्यक है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments