google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस, चार देशों के विशेषज्ञ देंगे भविष्य की तकनीकों की जानकारी.....

Aug 2
2 min read
  • ऐतिहासिक आयोजन : एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से होटल बेबीलॉन कैपिटल में दोपहर 2 बजे से होगा कार्यक्रम |

  • रायपुर में आज सजेगा प्रिंटिंग उद्योग का अंतरराष्ट्रीय मंच |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर 2 अगस्त छत्तीसगढ़ की प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश की पहली इंटरनेशनल प्रिंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से होटल बेबीलॉन कैपिटल, रायपुर में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, प्रिंटर्स, पैकेजिंग कंपनियों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी एक मंच पर जुटेंगे।

चार देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

सम्मेलन में सिंगापुर/मलेशिया के अग्रा लिम, श्रीलंका की पैकेजिंग कंसल्टेंट अगामपोदी पी.एस. मेंडिस, श्रीलंका एसोसिएशन ऑफ प्रिंटर्स के अध्यक्ष जनाका रत्नकुमारा तथा नेपाल के उद्योग विशेषज्ञ माधव भट्टराई प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के बदलते स्वरूप, अत्याधुनिक तकनीकों, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गुणवत्ता सुधार, लागत नियंत्रण और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

प्रिंटिंग इंडस्ट्री को मिलेगी नई दिशा

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन मध्य भारत के प्रिंटिंग उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ उद्योग जगत के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान नवीनतम प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग तकनीकों पर चर्चा होगी तथा प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

मेगा लक्की ड्रॉ और रात्रिभोज

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए मेगा लकी ड्रॉ का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मेलन के समापन पर रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों, प्रिंटर्स एवं तकनीकी विशेषज्ञों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ को प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html