google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिवाली पर आतिशबाजी पड़ गया महंगा, 50 लोग घायल....

Nov 13, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हैदराबाद और बाहरी इलाके में दिवाली समारोह के दौरान कम से कम 50 लोगों की आंखों में चोटें आई हैं। सरकारी सरोजनी देवी नेत्र अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि कल रात से 50 लोगों को अस्पताल लाया गया है, इनमें ज्यादातर किशोर हैं। इनमें से 45 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोग अस्पताल में ही रहे और उनका ऑपरेशन किया गया।

मेहदीपट्टनम स्थित अस्पताल में कतार में लगे घायलों में से अधिकतर की उम्र 15 से 17 साल के बीच थी। जहां कुछ लोग पटाखे फोड़ते समय घायल हो गए, वहीं अन्य लोग उनके पास जलाए गए पटाखों की चपेट में आ गए। हैदराबाद पुलिस ने सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेक‍िन कई जगहों पर आतिशबाजी सोमवार तड़के तक जारी रही।


हैदराबाद के पुलिस आयुक्त संदीप शांडिलिया ने एक अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अधिसूचना के मुताबिक आदेश 12 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू रहेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html