google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कपड़े-फैंसी सामान की दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान राख...

59 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खैरागढ़ :- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के घोटिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ कपड़े और फैंसी सामान की एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।


आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना में किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, आग बुझने तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।


'झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान' की संचालिका झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में करीब सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे पीड़ित दंपत्ति के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।


जनहानी नहीं हुई है। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए। इसी बीच 'डायल 112' की टीम भी मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


फिलहाल, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। खैरागढ़ पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर इस हादसे के पीछे की असल वजह क्या थी। #Khairagarh #ChhattisgarhNews #GhotiaVillage #FireAccident #ShopFire #FireIncident #ShortCircuit #LocalNews #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html