google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंदिर में रखे दीये से लगी आग, दिवाली पूजा के बाद धधकी आग.....

Nov 13, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी के शाहजहांपुर में दिवाली पूजा के बाद मंदिर में रखे दीये से आग लग गई। आग लकड़ी मंडी तक पहुंच गई। ट्रैक्‍टर पार्ट्स की एक दुकान जलने लगी। इससे मंडी में अफरातफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। मोके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई।


स्‍थानीय लोगों की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की रात दीपावली पूजा के बाद मंदिर में दीये रखे गए थे। ऐसे ही किसी दीये से आग लग गई और देखते ही देखते आसपास के इलाकों में फैल गई। आग बेकाबू होने लगी। लकड़ी मंडी पहुंचकर आग ने ट्रैक्‍टर पार्ट्स की एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आते ही आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई। इसमें स्‍थानीय लोगों ने भी फायर ब्रिगेड का साथ दिया। आग के चलते बिजली विभाग ने पूरे लकड़ी मंडी की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html