रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, इमरजेंसी वार्ड से मरीजों का रेस्क्यू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रायपुर में स्थित भीमराव अंबेडकर अस्पताल जिसे लोग मेकाहारा हॉस्पिटल के नाम से भी जानते हैं | यह आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी | बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में ऑपरेशन का काम चल रहा था | उस दौरान एसी फट गया और आग लग गई | दमकल विभाग और पुलिस को जैसे ही सूचना मिली दोनों टीमें घटनास्थल पर पहुंची | इमरजेंसी वार्ड की तीसरी मंजिल पर यह आग लगी | दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया | काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिल पाई है |
किस वजह से लगी आग ? :- मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि यह आग एसी फटने से लगी है | इस आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई | मरीजों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया | स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया | एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी |
नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एसपी संतोष सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह भी मेकाहारा अस्पताल पहुंचे | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर उपस्थित डॉक्टर अधिकारियों सहित मरीजों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments