google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

FIR दर्ज : रायगढ़ से मिली बाइकें लौटने पर थाना में शिकायत दर्ज...

Jul 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र से वर्ष 2026 की शुरुआत में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहन रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद वाहन मालिकों ने सरायपाली थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


पहला मामला ग्राम अमरकोट निवासी एवं सरायपाली स्थित पंकज इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक श्याम कुमार पटेल का है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GP 9344) से सरायपाली सब्जी मंडी गए थे। सब्जी खरीदने के बाद लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।


उन्होंने स्वयं स्तर पर खोजबीन जारी रखी और तत्काल थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बाद में चक्रधर नगर थाना, रायगढ़ से सूचना मिली कि उनकी मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है, जिसके बाद उन्होंने सरायपाली थाना में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कराई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html