सूरजपुर में अंधविश्वास का खौफ: जादू-टोने के शक में युवक का कत्ल, फिर हत्यारे ने भी दी जान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी इलाके में अंधविश्वास के चलते एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। कोल्हुआ नाले से बरामद युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि सोनपुर निवासी नाहर सिंह की हत्या जादू-टोने के संदेह में की गई थी। इस सनसनीखेज कांड को अंजाम देने वाले शख्स बालगोविंद ने भी वारदात के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को कोल्हुआ नाले में नाहर सिंह का शव मिला था, जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार कर कत्ल किए जाने की पुष्टि हुई। तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि बालगोविंद को मृतक पर काला जादू करने का शक था, इसी रंजिश में उसने टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर नाहर सिंह की जान ले ली।
कत्ल को अंजाम देने के बाद आरोपी अपराध बोध में डूब गया था। महज दो दिन बाद यानी 14 अक्टूबर को बालगोविंद का शव भी गांव के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मुख्य आरोपी की मौत हो जाने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिससे कानूनी प्रक्रिया पर भी असर पड़ा है। इस खौफनाक घटना ने ग्रामीण इलाकों में आज भी जड़ जमाए बैठे अंधविश्वास और उसकी वजह से पनप रही हिंसा की भयावह तस्वीर को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments