google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

किसानों को मिलेगी सहूलियत, समय और पैसे की होगी बचत; ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार...

  • विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को बड़ी सौगात: पवनी ,परसतराई, भड़हा और खपरीडीहखुर्द में 4 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत...

  • विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

धरसीवाँ/ ख़रोरा ; धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के सतत एवं अथक प्रयासों से ग्राम पवनी , परसतराई , भड़हा और खपरीडीहखुर्द में 4 नए धान उपार्जन (खरीद) केंद्रों की स्वीकृति मिल गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। नवीन केंद्रों की मंजूरी की खबर मिलते ही पूरे धरसीवाँ विधानसभा सहित पवनी,परसतराई भड़हा और खपरीडीहखुर्द गांव में उत्सव का माहौल है।


समय और पैसे की होगी बचत, आश्रित गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

नए उपार्जन केंद्र खुलने से पवनी, परसतराई, भड़हा और खपरीडीहखुर्द इनके आसपास के सभी आश्रित गांवों के किसानों को सीधे तौर पर बड़ा फायदा मिलेगा। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी कतारों, परिवहन की किल्लत और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे न केवल किसानों का कीमती समय बचेगा, बल्कि उनके पैसे की भी बचत होगी।


धरसीवाँ का प्रत्येक किसान मेरा परिवार: अनुज शर्मा

मीडिया से चर्चा के दौरान इस बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, "आज का दिन हमारे पूरे धरसीवाँ क्षेत्र के लिए, विशेषकर हमारे ग्राम पवनी परसतराई भड़हा और खपरीडीहखुर्द के किसान भाइयों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। धरसीवाँ का प्रत्येक किसान मेरा परिवार है और किसानों की सुविधा व उनके पसीने की सही कीमत समय पर दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"


विधायक शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, "किसान भाई हमारे अन्नदाता हैं। जब आपकी फसलों का पसीना खेतों में बहता है, तब पूरे प्रदेश का पेट भरता है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार का एक ही लक्ष्य है—'किसान का सम्मान, उसकी मेहनत का सही दाम।' लंबे समय से क्षेत्र के किसानों की यह मांग थी कि उन्हें अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े। जनता के आशीर्वाद और हमारी सरकार की किसान-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का ही यह सुखद परिणाम है कि आज ग्राम पवनी ,परसतराई , भड़हा और खपरीडीहखुर्द में 4 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्वीकृति मिल चुकी है।"


उन्होंने आगे कहा, "अब हमारे पवनी ,परसतराई,भड़हा और खपरीडीहखुर्द के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, न ही भाड़े का अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। अब आपकी उपज आपके अपने गाँव के पास ही पूरी पारदर्शिता और सम्मान के साथ खरीदी जाएगी। इस अभूतपूर्व सौगात के लिए मैं धरसीवाँ की देवतुल्य जनता की ओर से हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी संवेदनशील सरकार किसान हित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए तत्पर है। आप सभी को पुनः इस बड़ी उपलब्धि की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।"


क्षेत्रवासियों में ख़ुशी का माहौल, विधायक का जताया आभार

इस बड़ी सौगात की स्वीकृति मिलने के पश्चात पूरे क्षेत्र के ग्रामवासियों ने विधायक अनुज शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों और किसान संगठनों का कहना है कि विधायक अनुज शर्मा लगातार क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। यह ऐतिहासिक सौगात विधायक की दूरदर्शी सोच और जन-सरोकार के प्रति उनकी संवेदनशीलता का ही सुखद परिणाम है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html