फर्जी डॉक्टर पुरानी टेबल पर कर रहे थे ऑपरेशन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांचकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली स्थित अग्रवाल मेडिकल सेंटर के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जहां कथित तौर पर फर्जी डॉक्टरों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के सर्जरी की जा रही थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि अस्पताल में इस्तेमाल की जा रही ऑपरेशन टेबल ‘सेकेंड हैंड और पुरानी’ थी। पुलिस के अनुसार, सर्जरी के दौरान या उसके बाद आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला मरीज ने इस अस्पताल में इलाज कराते हुए अपना गर्भाशय खो दिया।
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी सबूत जुटाने के लिए केंद्र का दौरा किया। चौधरी ने कहा कि अग्रवाल मेडिकल सेंटर मामले में तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है। पिछले हफ्ते, पुलिस ने अयोग्य व्यक्तियों द्वारा अवैध सर्जरी के “पर्याप्त सबूत” मिलने पर डॉ. नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी पूजा अग्रवाल (पूर्व में सहायिका), महेंद्र (पूर्व लैब तकनीशियन) और डॉ. जसप्रीत सिंह (एमबीबीएस, एमएस) को गिरफ्तार किया था।
“नीरज, उसकी पत्नी पूजा और महेंद्र की हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।”10 अक्टूबर, 2022 को दिल्ली के संगम विहार की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की 19 सितंबर, 2022 को अग्रवाल मेडिकल सेंटर में पित्ताशय की पथरी हटाने की सर्जरी हुई थी। शुरुआत में डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा था कि एक प्रसिद्ध सर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह सर्जरी करेंगे। हालांकि, सर्जरी से ठीक पहले बताया गया कि कुछ आपात स्थिति के कारण डॉ. जसप्रीत सिंह ऑपरेशन नहीं करेंगे। नीरज अग्रवाल और के साथ महेंद्र सिंह ने सर्जरी की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments