google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्रकारों के लिए रायपुर प्रेस क्लब में नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

1 day ago
2 min read
  • बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कराया आंखों का परीक्षण, निःशुल्क चश्मा, दवाइयां एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-























रायपुर। दिन-रात खबरों के पीछे भागने और लगातार स्क्रीन पर काम करने वाले पत्रकारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, सोमवार को रायपुर प्रेस क्लब में एक विशेष 'नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर' का आयोजन किया गया। रायपुर प्रेस क्लब और इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया और अपनी आंखों की जांच कराई।

शिविर के दौरान MISO की अत्याधुनिक वातानुकूलित (AC) एम्बुलेंस में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पत्रकारों की आंखों की बारीकी से जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार पत्रकारों को चिकित्सकीय सलाह, नंबर वाले चश्मे और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त वितरित की गईं। इतना ही नहीं, जिन मरीजों की जांच में मोतियाबिंद पाया गया है, संस्था की ओर से उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस शिविर में डॉ. सुशील सचदेवा, संजय शर्मा, डॉ. अनुराधा और डॉ. शिवम सहित पूरी चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। नेत्र सहायक अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस खास मौके पर निशक्तजन आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) लोकेश कांवड़िया, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि पत्रकार दिन-रात फील्ड रिपोर्टिंग और स्क्रीन पर काम करते हैं, जिसके बीच स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकार कल्याण के लिए भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html