google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह सम्पन्न....

Aug 2, 2025
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • 200 से ज्यादा कार्यकर्ता हुए सम्मानित


  • कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर मेरे लिए बेहद खास:विष्णु देव साय


रायपुर:- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान’ में निर्धारित अवधि में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी पूरी टीम का अभिनन्दन करते हुए कहा है कि आज कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर सौभाग्य का क्षण है। श्री साय शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आहूत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हमने प्राप्त किया है, इसलिए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है। पार्टी के समर्पित व परिश्रम की पराकष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान आज यहां हुआ है। तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान को हम सभी ने संगठन महापर्व के रूप में मनाया है। यह पूरा अभियान हमारे प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और उनकी पूरी टीम तथा सक्रिय सदस्यता अभियान संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश में चला है। 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। साय ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में इतनी बड़ी सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। सभी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों ने उन्हें दिए गए लक्ष्य को पूरा किया है। सभी समर्पित कार्यकर्ताओं पर अब बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता के घर तक पहुँचाना है।

कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनाने परिश्रम की पराकाष्ठा की:किरण देव


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त 60 लाख प्राथमिक सदस्यता और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की पराकाष्ठा के चलते लगातार चार चुनावों में भाजपा के प्रति अगाध स्नेह व समर्थन व्यक्त हुआ है। देव ने सभी कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह व ऊर्जा के साथ भविष्य में भी संगठन और जनसमर्थन के विस्तार में जुटे रहने का आह्वान किया।

आने वाले समय में फिर से केंद्र और राज्य में दो तिहाई बहुत से सरकार में आने का लक्ष्य रखे:अजय जम्वाल


क्षेत्रीय संगठन अजय जम्वाल ने कहा कि आप लोगों ने मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया है, भाग्य तभी बदलता है, जब मेहनत चरम सीमा पर होती है। मेहनत करके आपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है और अब हम और अच्छी मेहनत करके अगली केंद्र व प्रदेश सरकार दो-तिहाई बहुमत से लेकर हम आएंगे, इसका संकल्प लेते हैं।


सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने रखे दिलचस्प आंकड़े


भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि इस पूरी यात्रा में पहले 10 दिन में 2.69 लाख सदस्य बनाए। भाजपा सदस्यता अभियान के 20वें दिन 10 लाख से ऊपर पहुंच गए। 30वे दिन 18 लाख, 40वे दिन 26 लाख, 50वे दिन 32 लाख, 60वें दिन 41 लाख, 70वे दिन 55 लाख और 86वे दिन 60 लाख की मेंबरशिप को पार किया। इस तरह क्रमशः दिनों दिन लक्ष्य हासिल करते हुए निर्धारित अवधि में 60 लाख से अधिक सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया। श्री सिंहदेव ने बताया सामान्य वर्ग के 18 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के 54 प्रतिशत अजजा वर्ग के 18 प्रतिशत, अजा वर्ग में 9 प्रतिशत, महिला 20 प्रतिशत और पुरुष 80 प्रतिशत ने सदस्यता ग्रहण की। 40 लाख ऑनलाइन सदस्यता हुई। 20 लाख सदस्यता दूरस्थ इलाकों में ऑफलाइन हुई।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 1 हजार से 3 तक सदस्य कुल 115 लोगों ने बनाया, इसी तरह 3 हजार से 5 कुल 50 लोगों ने, 5 हजार से 10 हजार तक कुल 20 लोगों ने, 10 हजार से 20 हजार कुल 51 लोगों ने एवं 20 से अधिक कुल 6 लोगों ने सदस्यता के लक्ष्य को पार किया है। इसी तरह हर आयु वर्ग के लोगों ने सदस्यता अभियान की सफलता को आगे बढ़ाया ।18 से 25 वर्ष के कुल 30 प्रतिशत, 26-35 वर्ष तक के 33 प्रतिशत, 36-50 वर्ष तक के 26 प्रतिशत, 51 से 65 वर्ष तक के 9 प्रतिशत एवं 65 प्लस के 02 प्रतिशत लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

सदस्यता सम्मान कार्यक्रम के बाद नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सदस्यता सम्मान समारोह में आए सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा, बरा, सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सभी को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए बधाई भी दी।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन पवन साय, प्रदेश संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, भरत वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल, सांसद भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक धरम लाल कौशिक, रिकेश सेन विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, डोमन लाल कोर्सेवाडा, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, गुरु खुशवंत साहेब, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल, मोतीलाल साहू, प्रेम चंद पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, दीपेश साहू, भूलन सिंह मरावी, शकुंतला पोर्ते, ईश्वर साहू, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भूपेंद्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्य नवीन दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय, सह संयोजक मितुल कोठारी, राजा पांडेय, शकील अहमद, विकास मरकाम, रमेश ठाकुर , हर्षिता पांडेय, सुनील पिल्लई, अमरजीत सिंह छाबड़ा राजीव अग्रवाल, तुषार चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html