सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विभाग में मनमानी और अव्यवस्था से कर्मचारी परेशान - कांग्रेस...
आरबीआई से की जाएगी इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत - कांग्रेस...
दीपावली पर्व से पहले 700 कर्मचारियों को दिया जाए रुका हुआ वेतनमान - तिवारी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विभाग के अंतर्गत आने वाले रायपुर जिला सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास और अध्यक्ष निरंजन सिन्हा पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक रायपुर के 700 कर्मचारियों को पिछले कई वर्षों से वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के इस दौर में बैंक कर्मचारियों के लिए अपने परिवारों का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
मुख्य प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि रायपुर जिला सहकारी बैंक में तीन साल से अधिक समय से जड़ें जमा चुकीं सीईओ अपेक्षा व्यास और अध्यक्ष निरंजन सिन्हा इन 700 कर्मचारियों के वाजिब अधिकारों का हनन कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में 215 करोड़ रुपये का लाभांश दिखाकर झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में केवल रायपुर जिला सहकारी बैंक ही ऐसा है, जो अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दे रहा है, जबकि इसके विपरीत राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर, अंबिकापुर और बिलासपुर जैसे अन्य जिलों में कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन वृद्धि का लाभ मिल रहा है।
कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि रायपुर जिला सहकारी बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास और अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के इस रवैये की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से की जाएगी। साथ ही, वर्ष 2025-26 के दौरान दिखाए गए लाभांश के विशेष ऑडिट की भी मांग उठाई जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments