हाथी ने छीन ली इस परिवार की खुशियां, दिवाली के दिन मातम....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के गांव में एक परिवार की खुशियां दिवाली पर मातम में बदल गई, सुबह सुबह परिवार के एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचल कर बेरहमी से मार डाला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है |
घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज की है, यहां हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत और फसल नुकसान होना आम बात हो गई हैं, सोमवार को भी वन परिक्षेत्र के गांव में एक बुजुर्ग सुबह सुबह शौच के लिए गया हुआ था, इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. बुजुर्ग हाथी के सामने बेबस हो गया और अपनी जान नहीं बचा पाया, हाथी ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला. हाथी के हमले से गांव में दहशत का माहौल है, बुजुर्ग आदमी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, इस क्षेत्र में बीते 4 महीने में अब तक तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments