छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: दिसंबर में होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, वोटर लिस्ट अपडेट करने का शेड्यूल जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी तेज होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत (आम तथा उप) चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनाव की सबसे अहम कड़ी यानी मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नई मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति को आधार मानकर तैयार की जाएगी।
निकाय और पंचायतों में इन पदों पर होंगे चुनाव:
नगरीय निकाय (आम चुनाव): कुल 417 पदों के लिए वोटिंग होगी। इसमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर पद, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षदों के पद शामिल हैं।
नगरीय निकाय (उप-चुनाव): एक अध्यक्ष और 6 पार्षदों के लिए उप-चुनाव होगा।
पंचायत चुनाव: एक जनपद पंचायत सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पदों के लिए निर्वाचक नामावली अपडेट की जाएगी।
क्या है मतदाता सूची का पूरा कार्यक्रम?
प्रारंभिक प्रकाशन: 23 अक्टूबर 2026 को वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी होगा।
दावा-आपत्ति: प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद अगर किसी का नाम छूट गया है या कोई जानकारी गलत है, तो तय समय के भीतर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अधिकारियों द्वारा इनकी जांच कर सुधार किया जाएगा।
अंतिम सूची का प्रकाशन: 30 नवंबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसी अंतिम सूची के आधार पर दिसंबर में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
सभी 33 जिलों में ऑब्जर्वर तैनात
मतदाता सूची के काम में कोई गड़बड़ी न हो और पूरी पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक 'निर्वाचक नामावली प्रेक्षक' (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए हैं। इन प्रेक्षकों की मुख्य जिम्मेदारी यह देखना होगी कि लिस्ट तैयार करने और आपत्तियों के निपटारे का काम तय समय और नियमों के मुताबिक हो।
आयोग द्वारा शेड्यूल जारी होते ही संबंधित विभागों ने अपनी कमर कस ली है और नई मतदाता सूची बनाने का काम जल्द ही जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments