ड्रोन निगरानी में खुला अवैध गांजा नेटवर्क, 99 एकड़ अवैध भांग की फसल नष्ट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
फुलबनी: अवैध गांजा की खेती के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंधमाल पुलिस, उत्पाद शुल्क, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के छह अलग-अलग स्थानों पर करीब 199 एकड़ में लगी भांग की फसल को नष्ट कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
इस जिला-व्यापी अभियान को अंजाम देने के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 40 से 60 कर्मी शामिल रहे। दुर्गम पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और नदी घाटियों में छिपे अवैध बागानों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हवाई निगरानी का सहारा लिया गया।
कंधमाल के एसपी रमेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि यह ऑपरेशन बालीगुडा, फिरिंगिया, खजुरीपाड़ा, टिकाबली, तुमुदीबंध और गोछापाड़ा थाना क्षेत्रों में चलाया गया। सबसे बड़ा क्षेत्र गोछापाड़ा रहा, जहाँ लगभग 55 एकड़ में अवैध खेती नष्ट की गई। इसके अलावा बालीगुडा में 37 एकड़, फिरिंगिया में 35 एकड़, टिकाबाली में 35 एकड़, खजुरीपाड़ा में 25 एकड़ और तुमुदीबंध में 12 एकड़ में फैली फसल को तबाह किया गया।
अभियान के दौरान बालीगुडा, फिरिंगिया और खजूरीपाड़ा इलाकों से छह आरोपियों—चैतन्य राणा, प्रेमानंद मल्लिक, चित्रसेन कन्हार, प्रमोद प्रधान, बीरेंद्र प्रधान और अभिमन्यु नायक—को पकड़ा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं तथा इस अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय अंतरराज्यीय नेटवर्क और वित्तीय समर्थकों की तलाश शुरू कर दी है। #Kandhamal #Odisha #BhangFasal #GanjaFarming #NDPSAct #PoliceAction #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments