google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डिजिटल साक्ष्यों के बाद शेफाली बग्गा से ईडी ने फिर की पूछताछ...

Jul 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में शुक्रवार को दोबारा रायपुर के ED दफ्तर पहुंची | जहां ऐप के प्रमोशन में संलिप्तता को लेकर जांच अधिकारी आज फिर सवाल-जवाब कर रहे हैं | गुरुवार को भी ईडी ने शेफाली से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी | बताया जा रहा है कि ED जांच में डिजिटल साक्ष्यों में शेफाली बग्गा की कथित भूमिका सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है | वहीं बेटिंग ऐप के कुछ प्रमोशनल वीडियो, इंटरनेट मीडिया पोस्ट और डिजिटल सामग्री भी सामने आए हैं |


पूरे जांच की कड़ी में महादेव नेटवर्क से जुड़े अहम आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े शेफाली के कथित संबंध भी है | खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है |


एजेंसी का दावा है कि वह भारत में महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला लेन-देन और वित्तीय नेटवर्क का संचालन करता था | जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि शेफाली बग्गा विदेश के शहरों, जैसे दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शामिल थी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html