google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान वाहन चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी....

Jul 15, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

रायपुर:- आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पर नवागढ़ क्षेत्र में हुआ हमला अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के दौरान कुछ पल इतने भयावह थे कि उन्हें शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।

हम विशेष रूप से हमारे चालक यशवंत गायकवाड़ का हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उस संकट की घड़ी में अद्भुत सूझबूझ, सतर्कता और साहस का परिचय दिया। जब अचानक सामने से पथराव हुआ और वाहन असंतुलित होने की स्थिति में था, उस क्षण यशवंत गायकवाड़ ने बिना घबराए गाड़ी को पूरी समझदारी से नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

उस क्षण गुरु साहेब और मैं स्वयं देवेन्द्र निराला कुछ समय के लिए स्तब्ध और भयभीत रह गए थे। लेकिन यह परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की अपार कृपा और यशवंत की सजगता ही थी, जिससे हम सुरक्षित रहे।

ऐसे समर्पित, निष्ठावान और साहसी साथियों पर हमें गर्व है। हम घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की माँग करते हैं। साथ ही समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि वे धैर्य बनाए रखें और अफवाहों से बचें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html