मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के विकास को गति देते हुए तेलगांव मुख्य मार्ग से बरपारा और बुंदिया चौक तक 5.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर 543.67 लाख रुपये यानी करीब 5 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रावधानों के तहत लोक निर्माण विभाग ने यह आदेश जारी किया है। तय नियमों के अनुसार इस पूरे कार्य की टेंडर प्रक्रिया प्रमुख अभियंता कार्यालय के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा पूरी कराई जाएगी। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता बनाए रखी जाए और तय समय-सीमा के भीतर ही प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए तय बजट के भीतर ही सारे खर्च सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस नई सड़क के बन जाने से तेलगांव, बरपारा और बुंदिया चौक के बीच का सफर काफी आसान हो जाएगा। लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments