इससे इन सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पर्यावरण हितैषी वातावरण सहजता से प्राप्त हुआ...
0 जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर निगम का सभी जोनो में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान 0...
0 प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आज 24 अगस्त तक विभिन्न जोनों में भिन्न स्थानों में अब तक पेड़ों के चारों ओर लगाये गये लगभग 2609 स्थानों पर ट्री गार्ड एवं लगभग 1029 स्थानों पर कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य करवाया गया, अभियान तेज गति से निरंतर प्रगति पर 0....
दिनांक 24 अगस्त को लगभग 307 ट्री गार्ड एवं लगभग 458 कांक्रीट पेवर के घेरो को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हटाया गया, दिन भर चले महाभियान में लगभग 1500 भिन्न स्थानों पर पेड़ों के चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट पेवर के घेरों को हटाकर स्वयं विकसित होने प्राकृतिक वातावरण दिया गया...
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित शहर के ऑक्सीजोन गार्डन, तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव सहित भिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थानो पर पहुंचकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के जनप्रिय पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की अभिनव योजना के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्ग निर्देशन में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिंता के तत्काल पश्चात से रायपुर जिला क्षेत्र अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन नियमित अपने-अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में ऐसे सभी पौधों को चिन्हित करने का कार्य किया गया, जो पूर्व में चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों पेवर में घिरे हुए होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे | ऐसे समस्त पौधों को चिन्हित करके प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित होने एवं स्वयं मिट्टी, पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने इन सभी पौधों को चारों ओर से घेरकर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 10 जोनों में तेज गति से निरन्तर समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से करवाया गया।

समाज हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत महाभियान आज रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी जोनों के अंतर्गत वार्डो में व्यापक रूप से रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार चलाया गया। आज प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ऑक्सीजोन गार्डन क्षेत्र, तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र सहित अन्य प्रमुख विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर पहुंचकर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन एवं अन्य संबंधित रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नरो, कार्यपालन अभियंताओं एवं अन्य संबंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 24 अगस्त 2026 तक विभिन्न जोनों के भिन्न क्षेत्रों के स्थानों में इन सभी चिन्हित पौधों को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से चारों ओर कॉक्रीट के घेरे पेवर लगाकर लगाए गए अब तक लगभग 2609 ट्री गार्ड और लगभग 1029 कांकीट के घेरों पेवर को समस्त जोन कमिश्नरों द्वारा वहां पहुंचकर हटवाये जाने का कार्य तेजी के साथ करवाया गया है और यह अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पर है एवं सभी जोन कमिश्नरों की सतत निगरानी में सभी 10 जोन क्षेत्रों में ऐसे सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पानी प्राप्त कर सकने आवश्यक पर्यावरण हितैषी वातावरण कायम करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया गया है |

आज 24 अगस्त को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत 307 विभिन्न स्थानो से ट्री गार्ड एवं लगभग 458 स्थानो से कांक्रीट पेवर पेड़ों के चारों ओर से उन्हें नवजीवन प्रदान करते हुए सभी 10 जोनो द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार हटाए गए। इसके अंतर्गत आज 24 अगस्त को जोन 1 ने 32 ट्रीगार्ड एवं 10 कांक्रीट पेवर, जोन 2 ने 32 ट्रीगार्ड एवं 21 कांक्रीटपेवर, जोन 3 ने 35 ट्रीगार्ड एवं 10 कांक्रीट पेवर, जोन 4 ने 15 ट्रीगार्ड एवं 140 कांक्रीट पेवर, जोन 5 ने 7 ट्रीगार्ड एवं 45 कांक्रीट पेवर, जोन 6 ने 49 ट्रीगार्ड एवं 73 कांक्रीट पेवर, जोन 7 ने 35 ट्रीगार्ड एवं 75 कांक्रीट पेवर, जोन 8 ने 28 ट्रीगार्ड एवं 40 कांक्रीट पेवर, जोन 9 ने 56 ट्रीगार्ड, जोन 10 ने 18 ट्रीगार्ड एवं 44 कांक्रीट पेवर पेड़ों के चारो ओर से उन्हें स्वतः विकसित होने का अवसर देने हटाने की कार्रवाई अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जागृति साहू एवं सभी 10 जोन कमिश्नरो एवं कार्यपालन अभियंताओं के निर्देशन में हटाने की कार्यवाही लोकप्रिय प्रोजेक्ट पुनर्जीवन अंतर्गत की गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान के अंतर्गत दिन भर चली अभियानपूर्वक पर्यावरणहितकारी कार्रवाई में रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के सभी 10 जोन क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग विभिन्न 1500 स्थानों पर पेड़ों के चारों ओर घिरे ट्री गार्ड एवं कांक्रीट पेवर के घेरों को हटाकर पेड़ों को प्राकृतिक तौर पर स्वतः विकसित होने का सुअवसर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रदान किया गया है।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के समस्त रहवासी नागरिको से रायपुर जिला प्रशासन की ओर से विनम्र अपील की कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्ज करवाने का कष्ट करें। ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन के तत्त्ववधान में पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत समाज में उनके द्वारा पर्यावरण हितकारी योगदान देने हेतु सम्मानित किया जायेगा। रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के 10 जोन कमिश्नरों द्वारा करवाये जा रहे उक्त पर्यावरण हितैषी कार्यों की रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा प्रतिदिन स्वतः नियमित मॉनिटरिंग और कार्य की प्रगति की सतत निरंतर समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments