google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से 48 घंटे में दिव्यांग रनिया सिंह को मिली ट्राई साइकिल......

2 hours ago
2 min read
  • समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, अब आवागमन में नहीं होगी दूसरों पर निर्भरता....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

















रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी सोच और जरूरतमंदों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का संवेदनशील उदाहरण सूरजपुर जिले में सामने आया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से विकासखंड ओड़गी के ग्राम इन्द्रपुर निवासी दिव्यांग रनिया सिंह को आवेदन प्रस्तुत करने के महज 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई। मंत्री की संवेदनशील पहल से अब रनिया सिंह के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही आत्मनिर्भरता की राह भी सुगम हुई है।


ग्राम इन्द्रपुर निवासी रनिया सिंह पिता मानसाय सिंह, शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर थी । उनकी समस्या की जानकारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तक पहुंची। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग, सूरजपुर द्वारा आवश्यक प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया गया और महज 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल हितग्राही रनिया सिंह को उपलब्ध करा दी गई। इस त्वरित कार्रवाई से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट हुई है।


ट्राई साइकिल मिलने पर रनिया सिंह और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब रोजमर्रा के कामों और जरूरी आवागमन के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ट्राई साइकिल उनके लिए सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बनेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। दिव्यांगजनों सहित समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी भावना के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html