google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशीली गोलियों के गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार...

Sep 24
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। अटल आवास और आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास चल रहे कथित अवैध कारोबार के मामले में पुलिस ने 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

















एएसपी भोजराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, 1,400 रुपये नकद और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 99,000 रुपये बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गिरोह सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशीली गोलियां बेचकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c) और 22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, बरामद एयर गन को लेकर उनके तकनीकी पहलुओं की जांच के साथ पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सुपेला पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दवाओं की सप्लाई से जुड़े स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी गिरफ्तार आरोपियों में साहिल शेख, योगेश कुमार साहू, अम्रन साहू, मयंक यादव, जानी यादव और समीर ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html