google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देहरादून एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, 50 मीटर रही विजुअलिटी....

Dec 31, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई। वहीं इंडिगो की दिल्ली से 9:20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।


पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर छाए कोहरे के कारण देहरादून हवाई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह तड़के क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, आज सुबह एयरपोर्ट पर न्यूनतम विजुअलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है, जबकि सामान्यत एयरपोर्ट पर आने वाले विमान को 1000 मीटर के आस-पास की विजुअलिटी की आवश्यकता पड़ती है। सुबह आने वाली फ्लाइट के विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html