google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

शासकीय एवं शिशु मंदिर स्कूल में डॉ. संपत अग्रवाल ने बांटी अध्ययन सामग्री....

  • शासकीय एवं शिशु मंदिर स्कूल में डॉ. संपत अग्रवाल ने बांटी अध्ययन सामग्री, बोले-विकास का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता |

  • शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर भगतदेवरी में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बांटी अध्ययन सामग्री, बोले-विकास का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता |

  • शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और सरस्वती शिशु मंदिर भगतदेवरी पहुँचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बांटी अध्ययन सामग्री और दिया विकास का संदेश |

  • विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर भगतदेवरी में नन्हे बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री, माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

बसना/भगतदेवरी क्षेत्रीय शिक्षा और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने की दिशा में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में ग्राम भगतदेवरी स्थिति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर में पाठ्यक्रम सामग्री वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत् पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर भगतदेवरी के नन्हे विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं पाठ्यक्रम उपयोगी पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। अपने हाथों से शिक्षण सामग्री पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें निष्ठा और लगन से पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। समारोह को संबोधित करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने नन्हे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। इन्हें सही उम्र में बेहतर संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

बच्चों को पाठ्यक्रम सामग्री प्रदान करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। हमारा यह प्रयास है कि क्षेत्र के किसी भी बच्चे की पढ़ाई में संसाधनों की कमी आड़े न आए। अपने वक्तव्य को विस्तार देते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य आने वाली भावी पीढ़ी को एक शिक्षित, आत्मनिर्भर, नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण और अवसर-युक्त वातावरण प्रदान करना है। जब हमारी नई पीढ़ी शिक्षित और जागरूक बनेगी, तभी बसना क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।

जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और विकास की मुख्य धारा से उन्हें जोड़ना ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य हो या बुनियादी ढांचा, सरकार और प्रशासन की हर सुविधा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहजता से पहुँचे, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नीलाल अग्रवाल,ग्राम पंचायत मोहगांव सरपंच विजय बारिक, निज सचिव नरेंद्र बोरे, तरुण अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, वेदराम साहू, विकास अग्रवाल, प्रधान पाठक देवनारायण साहू, प्रधान आचार्य कमल साहू, अध्यक्ष SMDC दुर्गा शंकर जोशी, मंच संचालन बुद्धदेव चौधरी, कमल अग्रवाल (बंटी), किरण सोना, संकुल प्राचार्य महेश राम साव, दीपक अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व सरस्वती शिशु मंदिर भगतदेवरी के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन एवं मारवाड़ी युवा मंच ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html