अमेरिका में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति में ट्रांसप्लांट की सूअर की किडनी,पढ़े पूरी कहानी........

अमेरिका में डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस का अनोखा कारनामा किया है. डॉक्टरों ने ऐलान किया है कि उन्होंने एक ऐसे इंसान के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की है, जो ब्रेन डेड है. दिलचस्प बात ये है कि सुअर की किडनी व्यक्ति के शरीर में एक महीने से ज्यादा समय तक सामान्य रूप से काम करती रही है. ये अंगदान की जरूरतों को पूरा करने की कोशिशों में एक उपलब्धि है |
ये किडनी उस सूअर से ली गई, जो जेनेटिकली मोडिफ़ाई था, ताकि शरीर इस किडनी को कोई बाहरी का अंग समझकर नकार न दे |
हालाँकि अभी तक इस प्रतिरोपण की समीक्षा नहीं की गई है और न ही इसे प्रकाशित किया गया है.
इसी तरह के टेस्ट पहले भी हुए हैं लेकिन ये अभी मानवों पर नहीं हुए थे |
हालाँकि ट्रांसप्लांट के लिए सूअरों का इस्तेमाल कोई नया आइडिया नहीं है. सूअरों के दिल के वॉल्व का इस्तेमाल मानवों में पहले से होता आया है |
अगर आकार की बात करें तो सूअरों के अंग मानव अंगों से अच्छा मेल खाते हैं |
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी लैन्गोन हेल्थ मेडिकल सेंटर में सर्जनों ने सूअर की किडनी को बीमार व्यक्ति की रक्त नलिकाओं से जो़ड़कर देखा कि क्या ये काम करता है या शरीर इसे नकार देता है.
अगले ढाई दिनों तक उन्होंने किडनी पर क़रीबी नज़र रखी और कई तरह की जाँच-पड़ताल की |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments