विचलित भूपेश लगातार खो रहे है भाषा की गरिमा : लक्ष्मी वर्मा....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read
प्रधानमंत्री के लिए दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा है कि हर मोर्चे पर असफल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विचलित चल रहे हैं। यही कारण है कि अपनी भाषा की गरिमा बघेल लगातार खोते जा रहे हैं, और जो कह रहे है वह उनकी भाषा की गरिमा व उनके संस्कार को दिखाता है। कांग्रेस की राजनीति में अलग-थलग पड़े बघेल केवल अपने को स्थापित करने की कवायद कर रहे हैं और अलग-अलग खेमों में बँटी कांग्रेस का उन्हें समर्थन भी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते बघेल अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं।
भाजपा सांसद वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के मसीहा के रूप में भूपेश बघेल अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे है, उसमें उनकी खीझ दिखती है। छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से नकारे जाने के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। पंजाब में तो "भूपेश वापस जाओ" के पोस्टर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बघेल का "स्वागत" किया। वर्मा ने कहा कि उनके सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं, जो कभी पूरी नहीं होंगे। राज्य में कांग्रेस की कभी वापसी हो नहीं सकती क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार का काला युग पूरे प्रदेश ने देखा है और अब उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है, उससे पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बेचैन हो गए हैं। वर्मा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने दिए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।




.jpg)










