google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में बांटें गैस कनेक्शन और स्वनिधि योजना के चेक....

Jan 2, 2024
3 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भारत संकल्प विकास यात्रा

  • बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को दिए पक्के मकान के गारंटी पत्र

31 दिसंबर रायपुर-एक व्यक्ति को जिंदगी में क्या चाहिए रोजगार, अपना एक पक्का मकान जिसमे बिजली और पानी का कनेक्शन हो। खाना पकाने के लिया गैस कनेक्शन और अगर बीमार हो जाए तो मुफ्त इलाज। हर व्यक्ति के इन सपनों को हकीकत में बदलने का कोई काम कर रहा है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये बात छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के दौरान कही।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी और पंजीयन के लिए रविवार को धीवर समाज भवन महाराजबंध तालाब पर आयोजित शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ये आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोग उपयोगी योजनाओं में पंजीकरण भी करा सकते है। और पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ मिलेगा।

बृजमोहन ने कहा कि, मोदी ने महिलाओं को खाना पकाने के लिए लकड़ी और कोयले के धुएं से होने वाली परेशानी से आजादी दे दी है। उज्ज्वला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। उसके बाद हितग्राहियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार मुद्रा योजना लाई है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपना रोजगार करने के लिए 50,000 रुपए तक का लोन ले सकता है

वहीं सब्जी, फल फूल का ठेला लगाने और दूसरा छोटा-मोटा रोजगार करना चाहता है तो स्वनिधि योजना के तहत उसे 10 हजार रुपए तक का लोन मिल सकता है एक बार लोन की राशि चुका देने पर, हितग्राही को दोबारा 20 हजार और फिर 50 हजार रुपए तक का लोन मिल सकता है।

ऐसे ही बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री और कारीगिरी का काम करने वाले पात्र लोगों को सरकार बिना किसी गारंटी के विश्वकर्मा योजना के तहत 3 लाख रुपए दे रही है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज कल बीमारियों का कोई ठिकाना नहीं कब किस व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो जाए ऐसे में पूरे परिवार को परेशानी और आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। देशवासियों की परेशानी को दूर करने के लिए ही सरकार आयुष्मान भारत योजना लाई है। जिसमे 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। शिविर में लोग जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और एक तनाव मुक्त जिंदगी जी सकते हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार की लोकप्रिय महतारी वंदन योजना के बारे में भी बताया। जिसके तहत शादीशुदा महिलाओं को 1,000 रुपए महीना यानी साल के 12,000 रुपए दिए जायेंगे। इसके अलावा में घर में लड़की पैदा होने पर रानी दुर्गावती योजना के तहत लड़की के 18 साल के होने पर उसे उसके खाते में डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे।

हर व्यक्ति का सपना होता है कि, उसका अपना एक पक्का मकान हो। उसी सपने को पूरा करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जा रहे है। जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी शिविर में आवेदन कर सकते हैं। जल मिशन के तहत घर में नल के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी प्रभात साहू, राहत अली, रौनक अली, विमल यादव, मंजू साहू को गारंटी पत्र सौंपे।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत टिकरापारा निवासी पुनिका नायक और गीतांजलि जंघेंल को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। वहीं स्वनिधि योजना के तहत टिकरापारा निवासी जोरवीन बानो और रोहित साहू निवासी टिकरापारा को 10,000 रुपए का चेक दिया। शिविर में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, नगर पालिका, बैंक ने अपने स्टॉल लगाए थे।

जहां स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल मिशन, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और पंजीकरण कराया। शिविर में नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद सरिता वर्मा, सलीग सिंह ठाकुर, चूड़ामणि निर्मलकर, केदार धनकर, राज गायकवाड, लव यदु, नितिन शर्मा, ममता नायक, संजय सिंह, विजय सिंह, अविनाश देवांगन, मुकेश यदु, लक्की रिगरी, अजयवंशी और विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html