google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

देशभर में किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने मसौदा रिपोर्ट पर हुई चर्चा एवं स्वीकृति.....

Aug 11
1 min read
  • संसद की प्राकलन समिति की बैठक में शामिल हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल.....

  • छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर की बेहतर शिक्षा नीति का प्रत्यक्ष लाभ: बृजमोहन अग्रवाल....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में आयोजित प्राकलन समिति (Estimates Committee) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।


बैठक में देश में हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने से संबंधित बजटीय प्रावधानों और नीतिगत पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समिति द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कामकाज, व्यवस्थाओं और सुधारों की गहन समीक्षा की गई तथा इससे जुड़े मसौदा रिपोर्ट (Draft Report) को विचार-विमर्श के बाद स्वीकृति प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य को मिलेगी नई ऊर्जा -

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश के अंतिम छोर पर बैठे छात्र को भी आधुनिक और सस्ती शिक्षा मिले।


अग्रवाल ने कहा कि, "छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील और जनजातीय बहुल राज्य के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। जब देश की नीतिगत और बजटीय संरचना मजबूत होगी, तो इसका सीधा लाभ हमारे छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों, बस्तर और सरगुजा से लेकर मैदानी इलाकों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। राज्य में सीबीएसई (CBSE) और केंद्रीय विद्यालयों के स्तर में सुधार से हमारे बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html