डिजिटल सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन-23 अक्टूबर को चेम्बर भवन में.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- रायपुर: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में 'डिजिटल सुरक्षा अभियान' का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3:30 बजे से 6:00 बजे तक चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बॉम्बे मार्केट, रायपुर में किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर (क्राइम एंड साइबर) के डी.सी.पी. (आईपीएस) स्मृतिक राजनाला होंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सोनाली गुहा उपस्थित रहेंगी, जो यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल और बिजनेस ई-मेल हैक जैसी डिजिटल ठगी से बचने के उपाय पर विस्तृत जानकारी देंगी।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक एवं सह-संयोजक:
इस आयोजन को सफल बनाने में चेम्बर के कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हैं:-
संयोजक: चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी जसप्रीत सिंह सलूजा।
कार्यक्रम प्रभारी: सोनिया साहू, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, मनीष प्रजापति, जय होतवानी, आलोक शर्मा, प्रवीण पटेल, नितेश अग्रवाल और प्रसून दीक्षित।
महिला चेम्बर: सुधा ठाकुर, सोनिया शांडेल और सुचिता मेहतरा।
व्यापारियों से विशेष अपील:-
चेम्बर पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारिक संघों, व्यापारी बंधुओं और उद्योगपतियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अत्यंत उपयोगी कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और डिजिटल रूप से सुरक्षित बनें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments