google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर ठगी की स्थिति में डायल करें 1930, पुलिस का छात्रों को संदेश...

Aug 8
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों में सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज माधवराव सप्रे शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बूढ़ापारा, रायपुर में “संवाद से समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक ज्योति पटेल एवं थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, बाल सुरक्षा एवं बाल अपराध, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव तथा कानून के प्रति जागरूक नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के लिए अनजान कॉल, लिंक, क्यूआर कोड एवं संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।


इसके साथ ही विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1091 एवं बाल सुरक्षा के लिए 1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई । पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। “संवाद से समाधान” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता महत्वपूर्ण है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html