google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देवार गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपियों और 1 क्रेता सहित कुल 6 गिरफ्तार....

Jul 11, 2025
1 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर:- रायपुर पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गिरोह ने अब तक 18 चोरी के प्रकरणों को अंजाम दिया है, जिसमें लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल हैं।

गिरोह का मुख्य आरोपी और योजनाकर्ता नकबजन भूपेन्द्र साहू और करण धु्रव (देवार) है। ये दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुके हैं।

आरोपियों द्वारा चोरी के सोने-चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा को बेचा जा रहा था, जो सोना झारने का कार्य करता है। सुरेश सोनझरा को भी गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 317 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों के कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 1 किलो 634 ग्राम चांदी, 5 मोबाइल फोन, 5 दोपहिया वाहन और अन्य सामग्री जप्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 30,10,000 रुपये है।

आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई:-आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने पर आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी

  1. सागर नगरहा (देवार)

  2. भूपेन्द्र साहू

  3. शुभांकर पटेल (देवार)

  4. रवि नेताम (देवार)

  5. करण धु्रव (देवार)

  6. सुरेश सोनझरा (माल खपाने वाला सह आरोपी)


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमएंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html