google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, 2019 में डील शरद पवार से हुई, अजित से नहीं...

Oct 5, 2023
3 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में राज्य में राष्ट्रपति शासन का आइडिया एनसीपी प्रमुख शरद पवार का ही था। इस दौरान उन्होंने बताया कि अजित पवार जब उनके साथ आए, तब इसमें शरद पवार की भूमिका क्या थी। भाजपा नेता फडणवीस ने कहा, 2019 में जिस समय शिवसेना ने हमें धोखा देकर कांग्रेस-एनसीपी के साथ बात शुरू की, ये ध्यान में आया उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी बुला रही है। उस समय एनसीपी से कुछ लोगों ने हमारे सामने प्रस्ताव रखा कि हम आपके साथ आ सकते हैं, क्योंकि तीन पार्टी की सरकार नहीं चाहते हैं।


उसके बाद शरद पवार के साथ हमारी बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के साथ आएंगे। इसकी जिम्मेदारी मुझ पर और अजित पवार पर डाली गई। हम दोनों ने पोर्टफोलियो को लेकर, जिलों को लेकर चीजें तय कीं, उस प्रक्रिया में ये तय हुआ राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा और उसके बाद पवार जी ने अपना निर्णय बदल लिया। अजित को लगा कि ये सही नहीं है। इसकारण उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के साथ जाएंगे। आप इस यहां तक लेकर आए अब स्टेज पर ये चेंज नहीं हो सकता है। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 2019 में जो डील हुई थी वहां अजित के साथ नहीं बल्कि शरद पवार के साथ हुई थी। शरद पवार के साथ निर्णय हुआ था।


उनके कहने के बाद ही हम अजित के साथ बैठे थे। फडणवीस ने कहा, शरद पवार नई-नई बातें बताते हैं। मैं उसकी सच्चाई बताता हूं कि राष्ट्रपति शासन लगाने का आइडिया ही शरद पवार का था। पवार ने कहा कि मैं इतनी जल्दी यू-टर्न नहीं ले सकता। आप राष्ट्रपति शासन लगाइए। उसके बाद मैं महाराष्ट्र का दौरा करूंगा फिर मैं भूमिका लूंगा कि महाराष्ट्र को स्थिर सरकार चाहिए। इसलिए हम बीजेपी के साथ जा रहे हैं। इसके आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति शासन जब लगता है, तब सभी दलों को लेटर दिया जाता है, सरकार बनाने के लिए। वैसा ही पत्र एनसीपी को दिया गया। इसका लेटर हमारे घर पर टाइप किया गया था कि हम सरकार नहीं बनाएंगे, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा था।

फडणवीस ने बताया कि गठबंधन में उन्होंने अजित को क्यों शामिल किया। उन्होंने कहा अजित के आने से हमारी जिम्मेदारी बंटी हैं। हमेशा राजनीति में जो ताकत होती है, उस ज्यादा संगठित करना पड़ता है, उसको बढ़ाना पड़ता है। आज जब इंडिया गठबंधन के जरिए विपक्षी दल एक हो रहे हैं, तब उस समय में बीजेपी, दूसरे दलों को साथ लेगी ही। अगर अजित जी आना चाहते हैं, तब हमारी ताकत बढ़ती है. शिंदे जी के आने के बाद हमारी सरकार अच्छे से चल रही थी, लेकिन अगर ताकत और बढ़ती है राजनीति में इस ताकत को नकारा नहीं जा सकता है।


जब फडणवीस से पूछा गया कि तीन महीने में डिप्टी सीएम अजित पवार दूसरी बार बीमार पड़ गए हैं। वे कैबिनेट मीटिंग में नहीं आ रहे हैं। पहले अजित बारामती चले जाते थे, तब हम लोगों को लगता था कि शरद पवार से रूठ गए हैं। इसकी वजह से आपको दिल्ली जाना पड़ा रहा कैबिनेट विस्तार के लिए। इस पर फडणवीस ने कहा कि आज राजनीति में इतनी परिस्थिति खराब है कि अगर हम बीमार भी पड़ें तब भी उसकी न्यूज बनती है और उससे अलग-अलग प्रकार के संदेश भी जाते हैं। उनसे जब मैंने बात की, तब उनकी आवाज ही नहीं निकल रही थी। हमारा दिल्ली जाना पहले से तय था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html