google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026 की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा....

Jan 3
1 min read
  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक नवा रायपुर में संपन्न

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गजेन्द्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने की। बैठक का मुख्य केंद्रबिंदु छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026 रहा। यह जम्बूरी बालोद जिले के ग्राम दुधली में 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में जम्बूरी की तैयारियों, कार्यक्रम संरचना, प्रतिभागियों की आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।


पूर्व निर्णयों का अनुमोदन

राज्य परिषद की बैठक में राज्य कार्यकारिणी की 19 नवंबर 2025 को आयोजित बैठक में लिए गए सभी निर्णयों पर चर्चा करते हुए उनका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026 पर विशेष चर्चा की गई। प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी के सफल आयोजन हेतु प्रस्तावित व्यय विवरण पर विचार-विमर्श करते हुए राज्य परिषद द्वारा आवश्यक व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके। बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हेमंत देवागन को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर सुझाव प्रस्तुत किए गए।

बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, प्रदेश के समस्त जिलों से राज्य आयुक्त, उपाध्यक्षगण एवं परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html