google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद प्रशासन नाकाम, पहली ही बारिश में खुली 'ट्रिपल इंजन' सरकार की पोल: विकास उपाध्याय....

Sep 26
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश ने राज्य की भाजपा सरकार और नगर निगम के आपदा प्रबंधन व नगरीय व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।


















मौसम विभाग द्वारा चार दिन पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद प्रशासन ने जलभराव से निपटने के लिए समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने बताया कि रायपुर के भाटागांव, रायपुरा, महादेवघाट, शक्तिनगर और प्रोफेसर कॉलोनी सहित कई निचले इलाकों और बस्तियों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। हालात इतने बदतर हो गए कि कई परिवारों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़कर सामुदायिक भवनों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। लोग अपने परिवार और सामान की सुरक्षा के लिए रातभर परेशान रहे। रायपुरा के महादेवघाट पर स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जहां पुल के ऊपर से पानी बहने की स्थिति निर्मित हो गई है।

पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि जब मौसम विभाग ने चार दिन पहले ही लगातार बारिश की आशंका जता दी थी, तो सरकार और नगर निगम ने नालियों की सफाई, जल निकासी और पंपों की व्यवस्था जैसी ठोस तैयारियां क्यों नहीं की? आज शहर की जनता जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जूझ रही है, जबकि नगर निगम का पूरा ध्यान शहर की समस्याओं को सुलझाने के बजाय टैक्स और अवैध वसूली पर है।

विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि राजधानी की जनता पूछ रही है कि जब नगर निगम, विधायक और राज्य स्तर पर भाजपा का ही कब्जा है, तो इस 'ट्रिपल इंजन' की सरकार का फायदा जनता को क्यों नहीं मिल रहा? भाजपा के बड़े-बड़े दावों की पहली ही बारिश में हवा निकल गई है।

उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करे, घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए पर्याप्त पंप लगाए और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए। इसके साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपाध्याय ने कहा कि जनता को भाषण नहीं, बल्कि राहत चाहिए और सरकार को जवाब देना होगा कि पूर्वानुमान के बावजूद जनता को इस संकट में अकेला क्यों छोड़ दिया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html