सिंगिंग बार की आड़ में डांस बार संचालित करने एवं दूसरे प्रदेशों से डांसर बुला कर होटल परिसर में रखने की शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
महोदय,
शिकायत करता निवासी रायपुर का है |
क्लब OTY जायका ऑटो मोबाइल के बगल में होटल स्टार वुड, रिंग रोड नंबर १ में अवैधानिक एवं गैर कानूनी रूप से बिना किसी अनुमति के विगत कुछ माह से सिंगिंग की आड़ में अश्लिल डांस बार का संचालन गोपाल माइटी जितेन्द्र टांडी एवं मिठ्ठू साहू के द्वारा होटल संचालक की शह पर किया जा रहा है जिससे युवाओं की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं और वहां अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है और किसी भी दिन बड़ी वारदात होने की संभावना बनी रहती है।

यह कि स्टार वुड होटल क्लब OTY के ऊपर पूर्व में भी विभिन्न शिकायत कर्ताओं के द्वारा की गई शिकायतों पर किसी भी प्रकार उचित रूप से जांच कर करवाई नहीं की गई वरना शिकायत कर्ता के नाम पता कर उनको प्रलोभन एवं जान से मारने की धमकी लड़कियों द्वारा गलत तरीके से फ़साने की धमकी और झूठे प्रकरण में फ़साने की धमकी दे कर उनकी आवाज़ दबा दी जाती है |

जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी उनका सहयोग करते है। शिकायत करता द्वारा पुलिस प्रशासन रायपुर छत्तीसगढ़ से शिकायत की गई है पर अभी तक उसपर कोई भी जांच एवं कार्यवाही नहीं हुई है।और शिकायत करता द्वारा शिकायत किए जाने पर होटल संचालक और उनके गुंडे भविष्य में शिकायत करता को भी प्रताड़ित करेंगे एवं झूठे प्रकरणों में फ़सा देंगे।
अतः इस शिकायत के मारिफ़त मांग की जाती है कि शिकायत करता को सुरक्षा प्रदान कर होटल स्टार वुड में स्थित क्लब OTY में सिंगिंग बार की आड़ में चल रहे अवैध डांस बार के संचालन की जांच कर उचित करवाई कि जाए |

प्रति
श्रीमान प्रधान सम्पादक महोदय दैनिक...........
रायपुर छत्तीसगढ़






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments