google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा कॉलेज को दी 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात.....

18 hours ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

कबीरधाम जिले के शासकीय गजानंद माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कॉलेज परिसर में 30 लाख रुपए की लागत वाले नए अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही कॉलेज की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 15 लाख रुपए से बाउंड्रीवॉल और 5 लाख रुपए से बालिका शौचालय बनवाने का ऐलान किया गया।

महाविद्यालय में आयोजित 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उन्हें जीवन में सफलता हासिल करने के मूलमंत्र दिए।

एआई का करें सही इस्तेमाल, निर्भरता से बचें -

तकनीक पर बात करते हुए उन्होंने युवाओं को चेताया कि एआई टूल्स जैसे चैटजीपीटी, क्लॉड और परप्लेक्सिटी आज की जरूरत हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए करें, न कि इन पर पूरी तरह निर्भर होकर अपनी सोचने की क्षमता खो दें। तकनीक के मास्टर बनें, उसका गुलाम न बनने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ा हथियार है।

प्रतीक्षा के बिना सिर्फ कर्म पर दें ध्यान -

उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कॉलेज का यह दौर करियर की नींव रखता है। इसलिए भविष्य की चिंता करने के बजाय पूरी ईमानदारी से अपने प्रयासों पर फोकस करें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कवर्धा क्षेत्र के स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में भी डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे छात्र यूपीएससी, पीएससी और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग का लाभ उठा सकें।


ड्रेस कोड में नजर आए विद्यार्थियों के अनुशासन की तारीफ करते हुए उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से अपील की कि वे कॉलेज को अपने घर की तरह संवारें। इस कार्यक्रम में ईश्वरी साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, संतोष पटेल, लाला राम साहू, दुर्गा ठाकुर, सरिता मिश्रा, मनीराम साहू, हेमंत साहू, उमंग पांडे, जलेश्वर वर्मा, रेखचंद पटेल, परदेशी पटेल, रवि राजपूत, चंद्रन पटेल और विजय पटेल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html