उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत.....
खेल से स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...
विद्या भारती विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह क़लम से :-
रायपुर/चांपा: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में चार प्रांतों से आए कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्या भारती कर रही सर्वांगीण विकास -
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि विद्या भारती विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। यह संगठन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना जगा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेल का मैदान सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर देता है। खेल से अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास आता है, जो हर परिस्थिति से निपटने की क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य -
विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में भारत को खेल के क्षेत्र में भी दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और प्रदेश भी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागी बनेगा।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति -
इस अवसर पर विद्या भारती मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के सचिव सुधीर देव, सांसद कमलेश जांगड़े, विद्या भारती के प्रांत प्रमुख दीपक सोनी, प्रांतीय खेलकूद संयोजक डॉ. शांतिकुमार सोनी, प्राचार्य अश्वनी कुमार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, हनुमान कुमार देवांगन, नंद किशोर श्रीवास्तव, रजनी सत्तु साहू, दिवाकर स्वर्णकार, प्रशांत सिंह ठाकुर, तारकेश्वर स्वर्णकार, अनंत, चन्द्रकिशोर श्रीवास्तव, कमल देवांगन, गोपीचंद बरेठ, रवींद्र, मनहरण राठौर, दीपक सोनी, रेखा, नंदकुमार देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आचार्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments