google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 175 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, सरायपाली को मिली बड़ी सौगात....

2 days ago
3 min read
  • शहर को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात।

  • क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की नई घोषणा।

  • उपमुख्यमंत्री का आश्वसन- नगरीय निकायों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी।

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-



















सरायपाली/रायपुर। उपमुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली के नई मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 28 लाख 61 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 154 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली।

जल जीवन और अमृत मिशन 2.0 पर ज़ोर -

उपमुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रो फिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के कुल 24 ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए 1818.61 लाख रुपये और विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों व अन्य निर्माण कार्यों के लिए 510 लाख रुपये का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने एसटीपी निर्माण से संबंधित 10.21 करोड़ रुपये, जल प्रदाय अमृत मिशन 2.0 के तहत 139.55 करोड़ रुपये और 512 लाख रुपये के अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

डबल इंजन की सरकार बदल रही है दशा और दिशा: साव -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य होने पर प्रकृति का भी आशीर्वाद मिलता है, जो आज वर्षा के रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। साव ने स्पष्ट किया कि जिस कार्य का भूमिपूजन किया जाता है, उसे समयबद्ध रूप से पूरा कर उसका लोकार्पण करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के माथे पर जो नक्सलवाद का कलंक था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। अकेले लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते ढाई वर्ष में लगभग 12,666 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। साव ने जनता को आश्वस्त किया कि सरायपाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी और उन्होंने सांसद की मांग पर क्षेत्र के लिए तुरंत 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।


रेल लाइन सर्वे शुरू, महानदी का पानी पहुंचेगा घर-घर -

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि अरुण साव द्वारा बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही रेल लाइन की मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है और अब इसका सर्वे कार्य शुरू हो गया है।


विधायक चातुरी नंद ने अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल पानी की योजना नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी बड़ी सौगात है। महानदी का पानी जब घर-घर पहुंचेगा, तो लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरी टीम का आभार जताया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती चंद्र, उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html