उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के बैगाकापा में जिला स्तरीय वन महोत्सव में कल्पवृक्ष पौधे का रोपण किया.....
- ANIS LALA DANI

- 13 hours ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए संकल्प दोहराया। वहीं वृक्ष मित्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साव ने कार्यक्रम में पर्यावरण स्वयंसेवक एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर पौधे को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
उप मुख्यमंत्री साव ने गांव में मुक्तिधाम एवं स्कूल में शौचालय निर्माण कराने की बात कही। इसके साथ ही बैगाकापा में पंचायत भवन और नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण के लिए घोषणा की।




.jpg)







