कांग्रेस से की हटाने की मांग, केके ध्रुव को टिकट देने से नाराज हैं आदिवासी नेता...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- मरवाही कांग्रेस में जमकर फुट देखने को मिल रही है | गुलाबी ठंड में सियासी पारा गरमा चुका है | कांग्रेस के वर्तमान विधायक के.के. ध्रुव को टिकट मिलने से स्थानीय आदिवासी नेता नाराज चल रहे हैं | करीब 2 दर्जन से ज्यादा आदिवासी नेता लामबंद होकर सीटिंग विधायक का जमकर विरोध कर रहे हैं | वहीं उन्हें हटाने की मांग की जा रही है | साथ ही जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मरवाही प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है |
दरअसल, आदिवासी नेताओं ने के.के. ध्रुव पर बाहरी होने का आरोप लगाया है | इसके पहले भी इस संबंध में सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से भी शिकायत कर चुके हैं | अब मांग नहीं पूरी होने पर आदिवासी समाज से निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा आदिवासी नेता कर चुके हैं | कयास लगाए जा रहे हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मरवाही कांग्रेस से अजीत जोगी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके गुलाब राज आदिवासी समाज से प्रत्याशी हो सकते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments