google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली में डिलीवरी बॉय से लूट: फैशन डिजाइनर और उसकी बहन गिरफ्तार, पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई गुत्थी...

3 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली। राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित बुध विहार इलाके में एक डिलीवरी बॉय से पार्सल लूटने की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 15 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस आरोप में करोलबाग की रहने वाली दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है।





















फैशन डिजाइनर है मुख्य आरोपी -

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई बड़ी बहन (26 वर्ष) ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है, जबकि उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों ने मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीनों पार्सल, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।


कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ीं दोनों बहनें ?

बुध विहार इलाके में डिलीवरी बॉय से लूट की शिकायत मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सुरागों को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी की पहचान हुई, जिसके सहारे पुलिस महज 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों तक पहुंचने में कामयाब रही।


मोबाइल और स्कूटी से खुलेंगे कई राज -

पुलिस अब दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इस वारदात की योजना कैसे बनाई और इसके पीछे उनका मुख्य मकसद क्या था। जब्त किए गए मोबाइल फोन के डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्कूटी किसके नाम पर पंजीकृत है और क्या इन दोनों का पहले भी किसी आपराधिक वारदात में कोई हाथ रहा है।


डिलीवरी सेवाओं के बढ़ते चलन के बीच कर्मचारियों के पास एक समय में कई कीमती पार्सल होते हैं। ऐसे में उन्हें निशाना बनाए जाने की यह घटना सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चिंता का विषय है। फिलहाल, पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html