google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड कम्यूनिटी के प्रतिनिधिमंडल का रायपुर आगमन.....

Aug 11
2 min read
  • चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक कार्यक्रम ”बिजनेस कनेक्ट” में शामिल होने के लिए पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल आज रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुँचा। एयरपोर्ट पर चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


पूर्वोत्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड कम्यूनिटी के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से PCCC दिल्ली NCR के चेयरमैन अजय खेमानी, वाइस चेयरमैन सुशील अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश सोनी तथा कार्यकारी सदस्य एवं स्टार सीमेंट निर्माता पंकज केजरीवाल शामिल हैं। इनके साथ ही बीकानेरवाला, रेक्सिन व ग्रैनाइट व्यवसायी नवरतन अग्रवाल, मोटिवेशनल स्पीकर एवं एग्रीकल्चर ड्रोन निर्माता डॉ. शंकर गोयनका, स्टील प्लांट उद्योगपति उदय चैधरी, फंडिंग व बिजनेस डेवलपमेंट विशेषज्ञ सारंग अग्रवाल, ट्रैवल्स एवं फाइनेंस विशेषज्ञ सीए उमेद कुमार जैन, CSA ग्रुप के संतोष मित्तल, रियल एस्टेट क्षेत्र से विजय अग्रवाल व गोपाल अग्रवाल, कॉरपोरेट गिफ्ट व्यवसायी पंकज अग्रवाल तथा IT सेक्टर से लोकेश खेतान रायपुर पहुँचे हैं।


छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योगों को पूर्वोत्तर राज्यों तक विस्तार देने के उद्देश्य से कल दोनों चेम्बरों के संयुक्त तत्वावधान में ”बिजनेस कनेक्ट” का विशाल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें B2B मीटिंग्स, बिजनेस नेटवर्किंग और मार्केट एक्सचेंज पर विस्तृत चर्चा होगी। यह कार्यक्रम कल, मंगलवार 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे से होटल बेबीलाॅेन इंटरनेशनल, वी.आई.पी. रोड, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित होगा। चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के बीच व्यापारिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू होगा।


इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा,कार्यकारी महामंत्री- विकास आहूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, सुदेश मध्यान, जितेंद्र बड़वानी, जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, राजेश गुरनानी, मंत्री- जनक वाधवानी, जतिन नचरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html