google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

आदिवासी बच्चों की मौत: रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग....

33 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में न्याय सत्याग्रह पीड़ित परिवारों को न्याय, दोषियों पर कार्रवाई एवं स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग....

रायपुर, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बच्चों की लगातार हो रही मौतों के विरोध में रायपुर आदिवासी कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च एवं न्याय सत्याग्रह आयोजित किया गया।




















अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक ध्रुव एवं *संगठन महा सचिव प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कुलदीप ध्रुव* के निर्देशानुसार, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कृपाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों को न्याय, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।


जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कृपाल ने कहा कि यह केवल बच्चों की मौत का मामला नहीं, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ पेयजल और समय पर चिकित्सा सुविधा की बदहाल व्यवस्था का गंभीर विषय है। सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल बालाघाट के पीड़ित परिवारों की नहीं, बल्कि देशभर के आदिवासी समाज के जीवन, अधिकार और सम्मान से जुड़ी लड़ाई है। आदिवासी कांग्रेस पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।


कैंडल मार्च एवं न्याय सत्याग्रह में आदिवासी कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने “पीड़ित परिवारों को न्याय दो, दोषियों पर कार्रवाई करो और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करो” की मांग को प्रमुखता से उठाया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html